बद्दो के करीबियों की तलाश तेज
मुकेश गुप्ता और अनिल छाबड़ा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पांच अन्य आरोपियों को तलाश रही है। एसटीएफ बद्दो के एक करीबी को ढूंढ रही है, जो उसे फरार कराने में शामिल था। पुलिस बद्दो के करीबी सभी आरोपियों की तलाश रही है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि बद्दो के करीबियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
बद्दो की फरारी में मुख्य आरोपी मुकेश गुप्ता को दो दिन पुलिस ने अवैध तरीके से हिरासत में रखा, इसका वीडियो उनके परिजनों ने वायरल कर दिया है। मुकेश गुप्ता के भाई नरेश कंसल का कहना है कि नौ जुलाई को सादी वर्दी में पुलिस वाले उनके भाई को होटल से पकड़कर ले गए। होटल में लगे कैमरे में मुकेश गुप्ता को ले जाते पुलिसकर्मी दिख रहे हैं। यह वीडियो रविवार को वायरल हो गया है। मुकेश के परिजनों ने आरोप लगाया है कि नियम के अनुसार 24 घंटे में किसी भी आरोपी को जेल भेजना होता है। इस मामले में पुलिस ने नियमों का कोई भी पालन नहीं किया। नौ जुलाई को पकड़ा और फिर 11 जुलाई को गिरफ्तारी दिखाई। वीडियो में तारीख और समय भी दिखाई दे रहा है। इसकी वह अधिकारियों से भी शिकायत करेंगे।
आख्या मांगी
एसपी सिटी के नाम से व्यापारी नेता नवीन गुप्ता द्वारा दस लाख रुपए रिश्वत के लेने बताए गए हैं। अभी इस मामले की कोई शिकायत मेरे पास नहीं आई है। अमर उजाला में यह समाचार प्रकाशित हुआ है। इस संबंध में एसएसपी से आख्या मांगी गई।
- प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/