मेरठ में रजबन की युवती का धर्मांतरण कराकर शादी करने के मामले में दरोगा की एक ऑडियो वायरल हुई है। इसमें दारोगा की ओर से जाति और धर्म का नाम लेकर आरोपी युवक की मदद करने की बात कही गई है। हिंदू जागरण मंच ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ऑडियो को संज्ञान में लेकर जांच करा रही है।