फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : कॉलेज के बाहर युवक की जमकर धुनाई, फिर जमीन पर घसीटा, पिटाई का वीडियो वायरल

Thu, 21 Apr 2022 09:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

कॉलेज के सामने एक युवक की जमकर धुनाई की गई। इसके बाद युवक को जमीन पर भी घसीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई और मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन
युवक की जमकर पिटाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर में आरजी कॉलेज के सामने गुरुवार को एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए लोगों ने पिटाई करनी शुरू कर दी। लोगों ने युवक को सड़क पर भी घसीट दिया और जान से मारने तक की धमकी दे दी। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने पिटाई कर रहे लोगों के चंगुल से आरोपी को बाहर निकाला। पुलिस युवक और मारपीट करने वालों को थाने लाई। जिसके बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले एक आरोपी को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना से इनकार किया है।

विज्ञापन


आरजी डिग्री कॉलेज में एक छात्र पढ़ती है। आरोप यह है कि लालकुर्ती के कसेरूखेड़ा में रहने वाला युवक उसको परेशान करता है। एक सप्ताह से छेड़छाड़ कर रहा है। इस मामले की जानकारी गौरव उर्फ अभिषेक पुत्र किशन सिंह निवसी शिवशक्ति विहार गली नंबर भावनपुर को हुई। जिसके बाद छात्रा से फोन करके युवक को फोन करके आरजी कॉलेज के सामने आने के लिए कहा। 

इसके बाद कसेरूखेड़ा निवासी युवक आरजी कॉलेज के सामने पहुंचा तो गौरव उर्फ अभिषेक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसको पकड़ लिया। फिर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। छेड़छाड़ का मामला सुनकर उन्होंने भी युवक पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पिटाई कर रहे लोगों के चंगुल से आरोपी को छुड़ाया और उन्हें थाने लेकर पहुंची।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुनिया में छाए पढ़ाई के अनोखे टिप्स: शिक्षिका अल्पना को हर कोई कर रहा सलाम, सोशल मीडिया पर भी कमाया बड़ा नाम

विज्ञापन

वहीं कसेरूखेड़ा के युवक की पर गौरव उर्फ अभिषेक समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सिविल लाइन का कहना है कि छेड़छाड़ का मामला नहीं है, गौरव से पूछताछ की जा रही है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: अरबपति अकबर के बड़े राज: विदेशों तक फैला था गो-तस्कर का नेटवर्क, अब सामने आई ये सच्चाई, अफसर भी हैरान

इन्होंने कहा...
छेड़छाड़ का प्रकरण नहीं है। गौरव दो दिन से अश्वनी को फोन करके बुला रहा था। अपने साथियों के साथ मिलकर गौरव ने मारपीट की। गौरव पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल अश्वनी का उपचार कराया जा रहा है। - विनीत भटनागर एसपी सिटी मेरठ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें