फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा न होने पर महिला को बनाया बंधक: छलका पीड़िता का दर्द, बोली- अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाती है सास

Wed, 15 Dec 2021 02:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में एक महिला के साथ उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर बंधक बनाकर मारपीट की जाती है। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक महिला के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वाले बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ये है मामला
मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपनी ससुराल वालों पर अस्मत लूटने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के दो साल में बच्चा नहीं हुआ तो ससुराल में ताने मारते हैं। सास कमरे में बंद कर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाती है। शारीरिक शोषण से परेशान होकर विवाहिता ने बुधवार को लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक कॉलोनी निवासी 23 साल की महिला की शादी दो साल पहले हापुड़ रोड स्थित युवक से हुई थी। शादी के दो साल में महिला को बच्चा नहीं हुआ। महिला ने बताया कि ससुराल वाले पिछले एक साल से ताने मारकर उत्पीड़न कर रहे हैं। कमरे में बंधक बनाकर बेहरमी से मारपीट करते हैं। पति, देवर, जेठ और ननदोई कमरे में बंद कर शारीरिक शोषण करते हैं। विरोध करने पर पूरे दिन कमरे में बंधक बनाकर रखते हैं। महिला ने बताया कि ससुराल में सभी गलत नजर रखकर परेशान करते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन


महिला ने बताया कि एक सप्ताह पहले पति घर पर नहीं था। सास ने कमरे में अपने दामाद को भेजकर बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। पीड़िता का कहना है कि सास ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता ने बताया कि शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बंधन मुक्त कराया।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: गोलियों से भूनकर पूर्व प्रधान की हत्या, फिर गांव में मनाया जश्न, आरोपी बोले- जो भी सामने आएगा मार देंगे

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि महिला ने शिकायत की है। संबंधित थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें