फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मचा हड़कंप: स्कूल में तमंचा लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, सीसीटीवी कैमरे से खुला एक और बड़ा राज

Fri, 24 Sep 2021 07:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के एक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र अपने बैग में तमंचा रखकर पहुंच गया। जानकारी लगने पर स्कूल में हड़कंप मच गया और प्रधानाचार्य ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
छात्र से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा 12वीं का एक छात्र अपने बैग में तमंचा लेकर कॉलेज पहुंचा। वहीं जानकारी लगने पर प्रधानाचार्य ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल गांव स्थित जनता इंटर में छज्जूपुर निवासी विनय राठी कक्षा 12वीं में पढ़ता है। बताया गया कि शुक्रवार को प्रधानाचार्य गजेंद्र वर्मा ने बच्चों के पास फोन होने के शक में सभी के बैग की तलाशी ली तो विनय राठी के बैग में एक तमंचा मिला। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया।

इसके बाद प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने तमंचे को जप्त कर छात्र को हिरासत ले लिया। इसके बाद छात्र से पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक: पहले नॉनवेज खिलाया, फिर बियर पिलाई... दंपती के मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा, तस्वीरें

वहीं जांच में पता चला कि कक्षा के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में विनय दूसरों छात्रों को भी तमंचा दिखाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस यह जानकारी लगाने में जुटी है कि छात्र तमंचा किस उद्देश्य से कॉलेज में लेकर आया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि स्कूल में तमंचा लेकर पहुंचे छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कारवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें