फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कोरोना की तीसरी लहर से पहले मेडिकल सहित जिले के कई अस्पतालों में हुई मॉकड्रिल, ये हैं खास बातें

Fri, 24 Sep 2021 06:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले जिला अस्पताल सहित सीएचसी में शुक्रवार को मॉकड्रिल की गई। इस दौरान स्टाफ फैमिली के एक बच्चे को मरीज बनाकर अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को परखने के लिए मेडिकल, जिला चिकित्सालय और सीएचसी किठौर, सरधना, मवाना व हस्तिनापुर में शुक्रवार को मॉकड्रिल की गई। लखनऊ से संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी डॉ. एके गुप्ता तैयारियों की पड़ताल करने के लिए आए हैं। इस दौरान मरीजों को बेड पर लिटाकर ऑक्सीजन आपूर्ति, उन्हें दी जाने वाली संभावित दवाइयां, उपकरण व स्टाफ की ट्रेनिंग को जांचा-परखा जाएगा। इन व्यवस्थाओं में नए बनाए गए पीआईसीयू वार्ड की व्यवस्थाओं को विस्तार से देखा गया। 

विज्ञापन


मेरठ में मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का पीआईसीयू वार्ड तैयार किया गया है, जो वेंटीलेटर एवं सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई से युक्त है। जिला चिकित्सलाय में 40 बेड का पीआईसीयू वार्ड तैयार किया गया, जिसमें 20 बेड वेंटीलेटर और 20 बेड सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई के हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10-10 बेड के पीआईसीयू वार्ड तैयार किए गए हैं। इससे पहले पिछले महीने भी मॉकड्रिल की गई थी।

यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड मॉकड्रिल के दौरान स्टाफ फैमिली के एक बच्चे को मरीज बनाकर अस्पताल में लाया गया। स्ट्रेचर पर बिठाकर मरीज को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं मॉकड्रिल में ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर लगाने को देखा गया। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में 20 वेंटिलेटर और 30 हाइ डिपेंडेंसी बेड बनाए गए हैं। अस्पताल के स्टॉफ, डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय का रिस्पांस टाइम भी चैक किया गया।

यह भी पढ़ें: खौफनाक: पहले नॉनवेज खिलाया, फिर बियर पिलाई... दंपती के मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा, तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें