फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बाइक और कैंटर की भिड़ंत, मौके पर मौत, शव को फेंककर फरार हुआ चालक

Tue, 13 Jul 2021 12:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यहां बाइक और कैंटर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाद में कैंटर चालक शव को फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन
मेरठ में हादसे में युवक की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मोदीपुरम-सोफीपुर रोड पर बाइक और कैंटर की भिंडत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक घायल व्यक्ति को अस्पताल लेकर जा रहा था लेकिन, वह रास्ते में ही शव फेंककर फरार हो गया। इसके बाद पल्लवपुरम पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


बताया गया कि यह हादसा सोमवार देर रात मोदीपुरम-सोफीपुर मार्ग पर उस वक्त हुआ, जब लावड़ चौकी क्षेत्र के मीठेपुर गांव निवासी सफीक पुत्र घसीटा बाइक से अंसल कॉलोनी में गार्ड की ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था। जब वह सोफीपुर मार्ग के पास पहुंचा तो कैंटर से बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  

इसके बाद चालक ने मृतक व्यक्ति के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई। फिर वह शव को कंकरखेड़ा बाईपास स्थित डाबका गांव के पास फेंककर भाग गया। वहीं परिजनों ने पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चालक को कैंटर समेत पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गार्ड सफीक अपने मीठापुर गांव से प्रत्येक दिन बाइक से अंसल कॉलोनी में ड्यूटी करने के लिए आता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें