फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे व धारदार हथियार, तमंचे भी लहराए

Tue, 13 Jul 2021 10:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। संघर्ष में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सरधना पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना क्षेत्र के सलावा में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले और तमंचे भी लहराए। संघर्ष में एक पक्ष से प्रधान का बेटा व चाचा और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सलावा गांव निवासी सुशील देवी पत्नी योगेश ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि चुनावी रंजिश में प्रधान पक्ष के बच्चे उनके बच्चों पर छींटाकशी करते हैं। इसी रंजिश में सोमवार को वर्तमान ग्राम प्रधान बंटी सोम व उसके बेटे और चाचा समेत करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पर हमला बोल दिया। जिसमें उसका बेटा ईशु व प्रशांत और पति योगेश घायल हो गया।

उधर, प्रधान बंटी ने तहरीर में बताया कि उसका बेटा अनिकेत उर्फ राजा सोमवार को घेर से दूध लेकर घर लौट रहा था। तभी दूसरे पक्ष ने उसके बेटे पर छींटाकशी कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह स्वयं और उसके चाचा सोमबीर समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, तभी उन पर भी हमला कर दिया। जिसमें बंटी ने बताया कि उनका बेटा अनिकेत उर्फ राजा व उनके चाचा सोमबीर घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें