फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ का एक होटल, जहां मिल रहे शव, अब दिल्ली के गांधीनगर का व्यापारी मिला मृत

Mon, 16 Sep 2024 11:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बेगमपुल स्थित लिब्रा होटल में सोमवार को दिल्ली के गांधी नगर निवासी व्यापारी मनोज (42) का शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
death - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर बाजार थाना क्षेत्र के बेगमपुल स्थित लिब्रा होटल में सोमवार को दिल्ली के गांधी नगर निवासी व्यापारी मनोज (42) का शव मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो रिकॉर्डिंग कर होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

दिल्ली के गांधी नगर निवासी व्यापारी मनोज पुत्र चरण सिंह ने 12 सितंबर को बेगमपुल स्थित लिब्रा होटल में कमरा नंबर 106 किराए पर लिया था। होटल के स्टाफ का कहना है कि रविवार रात होटल में खाना खाने के बाद मनोज कमरे में चले गए थे। सोमवार को होटल के स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। स्टाफ ने होटल मालिक को जानकारी दी। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो बेड पर मनोज का शव पड़ा हुआ था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो कमरे में बेड पर मनोज की लाश पड़ी थी। पुलिस ने कमरे में जांच पड़ताल की। मनोज के कपड़ों से बरामद हुए आधार कार्ड से पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। सदर बाजार थाना पुलिस का कहना है कि कमरे का गेट अंदर से बंद था, इससे हत्या की आशंका नहीं है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन शव को लेकर दिल्ली चले गए हैं। जांच में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लिब्रा होटल में पहले भी मिल चुके हैं शव
लिब्रा होटल में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक कपड़ा व्यापारी का शव यहां मिला था। हालांकि उस दौरान भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। इसके अलावा एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से भी इसी होटल में मौत हो चुकी है। अब दिल्ली के व्यापारी का शव मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें