फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरा मकान, तीन साल की बच्ची की मलबे में दबकर मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 19 Mar 2022 04:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ के एक गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त मकान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में किठौर थाना क्षेत्र के गांव बहरोड़ा में शुक्रवार शाम को एक मकान भरभराकर गिर गया। वहीं मकान के मलबे में दबकर एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


गांव बहरोड़ा निवासी मुरसलीन पुत्र कमरुद्दीन ने बताया कि व मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह अपनी पत्नी गुलशन के साथ बैठा था। जबकि उसका पुत्र अलिश (6) पुत्री अलीशा (5) और सिन्द्रा (3) सो रही थी। इनके अलावा बड़ा बेटा समीर (10) घर के सामने एक दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान मकान की छत भरभराकर गिर गई। 

वहीं चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। हालांकि जब तक तीन वर्षीय सिन्द्रा की मौत हो चुकी थी, जबकि गुलशन समेत तीन लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी सरकार में ताबड़तोड़ कार्रवाई: 50 हजार के इनामी की संपत्ति कुर्क, घर छोड़कर गईं महिलाएं, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


बताया गया कि मलबे में दबने से हजारों रुपये का मामला क्षतिग्रस्त हो गया। परिजनों ने बच्ची के शव को सुपर्द-ए-खाक कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंचे पटवारी ने मामले की जांच पड़ताल की। पटवारी ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ भेज दी गई है। पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दिलवायी जाएगी।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़ कर थाने पहुंचे आठ हिस्ट्रीशीटर, अपराध नहीं करने की खाई कसम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें