देशभर के नवोदय विद्यालयों में शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। मेरठ जिले में मेरठ, मवाना व सरधना तहसील में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पंजीकृत 3760 छात्रों में 2123 छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि 1637 छात्र अनुपस्थित रहे।
परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होकर 1:30 बजे तक चली। मेरठ राजकीय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 573 में 328 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 245 छात्र अनुपस्थित रहे। नवोदय विद्यालय की ओर से परीक्षा के लिए एक पर्यवेक्षक शिक्षक नियुक्त किया गया। डीआईओएस गिरजेश कुमार एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षक किया।
यह भी पढ़ें: अकबर बंजारा कौन: मुठभेड़ में हुआ था ढेर, अब उसकी अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, देखिए मेरठ से बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें
जिला स्तरीय पर्यवेक्षक प्राचार्य नवोदय विद्यालय सरधना राजीव कुमार जैन ने भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्ण संपन्न हुई। प्राचार्य नवोदय विद्यालय से राजीव कुमार जैन आज ही सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त केंद्र प्रभारी व शिक्षकों का धन्यवाद अदा किया। साथ ही इस वर्ष आवेदकों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 85 प्रतिशत की वृद्धि होने के लिए शिक्षा जगत से जुड़े हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: बड़ी वारदात: मुजफ्फरनगर में चाचा-भतीजे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी