कई परिचित हुए हादसे में घायल
दो दिन पूर्व पीएल शर्मा रोड निवासी वृद्ध हादसे में घायल हो गए। सदर में पुलिस ने एक दुकान पर मंगलवार को जांच की खानापूर्ति की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
- अंकुर बंसल, समाजसेवी
शहर भर में चला रहे जागरूकता अभियान
शहर में पूर्वा अहिरान, खैरनगर, गोलाकुंआ, इस्लामाबाद आदि स्थानों पर चीनी मांझे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई किया जाना आवश्यक है।
- लोकेश चंद्रा, अध्यक्ष, जन शक्ति व्यापार समिति
यह भी पढ़ें: Meerut: सोनभद्र जाने का फरमान सुन फफक पड़े हाजी याकूब, पुलिस से लगाई ये गुहार, तीनों जिलों में बढ़ी निगरानी
चीनी मांझे को लेकर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
लिसाड़ीगेट पुलिस ने चीनी मांझे को लेकर बुधवार दोपहर आजाद रोड पर पतंग की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस फोर्स को देखकर दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही। चीनी मांझे की चपेट में आने से लोग लगातार घायल हो रहे हैं। लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रतिबंध चीनी मांझे को लेकर बुधवार दोपहर आजाद रोड पर पतंग की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। करीब एक घंटे तक दुकानों पर चीनी मांझे की तलाश की गई।
पुलिस ने पतंग बेचने वाले दुकानदारों को चेतवानी देते हुए कहा कि अगर चीनी मांझा बेचते पकड़े गए तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दुकान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि लगातार चीनी मांझे को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने मोबाइल नंबर भी जारी किया है। चीनी मांझा बेचने वालों की तुरंत सूचना दें। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।