फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया मेरठ छावनी की सड़कों का मुद्दा

Wed, 30 Mar 2022 04:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बुधवार को लोकसभा में मेरठ छावनी की सड़कों को दुरुस्त कराने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। मेरठ छावनी में रहने वाले लोग इन दिनों कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
राजेंद्र अग्रवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान मेरठ छावनी की सड़कों की मरम्मत का मुद्दा उठाया। इस मामले पर बोलते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेरठ छावनी देश की सबसे बड़ी छावनियों में से एक है। मेरठ के इस छावनी क्षेत्र में अनेक सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब है और पेयजल एवं सीवर की व्यवस्था भी समुचित नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा,  छावनियों में जनसंख्या के निरंतर बढ़ते रहने के अनुपात में संसाधनों का विस्तार नहीं हुआ है। विभिन्न स्थानीय स्रोतों से जो आय छावनी की शिविर पालिका को होती है वह पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान इत्यादि पर ही खर्च हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय विकास कार्यों के लिए संसाधनों का अभाव ही रहता है। 
 
यह भी पढ़े: अमर उजाला अभियान शिक्षा: पुरानी कक्षा की किताबें जमा करें, अगली की ले जाएं, मेरठ में स्कूल ने की शुरुआत
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा , अध्यक्ष जी, किसी समय श्रेष्ठ नागरिक सुविधाओं वाला छावनी क्षेत्र संसाधनों की द्रष्टि से आगे था जो आजकल कठिनाइयों से जूझ रहा है। 
विज्ञापन


सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल ने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि छावनी क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत, पेयजल तथा सीवर जैसी नागरिक सुविधाओं के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की कृपा करें तथा इन छावनी क्षेत्रों में नियमित रूप से कार्यों को करने के लिए संसाधन दिए जाने की स्थाई व्यवस्था भी बनाने की कृपा करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें