जानकारी के अनुसार देहली गेट थानाक्षेत्र निवासी मनीष प्रजापति ने राशिद और दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दोनों ने होटल में तमंचा दिखाकर हत्या की धमकी दी थी। मामले में पुलिस ने दानिश को पकड़ लिया था जबकि शनिवार को थाना पुलिस आरोपी राशिद को पकड़ने गई थी, जिसमें राशिद ने पुलिस को देखते ही तमंचा तान दिया और आत्महत्या की चेतावनी देने लगा। इसके बाद आरोपी ने हवाई फायर भी किया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
आमने-सामने पुलिस व बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस के अनुसार, आरोप अपने साथी दानिश को छोड़ने की शर्त रखने लगा। पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ना चाहा तो आरोपी ने तमंचे से हवाई फायर किया और फिर खुद की कनपटी पर तमंचा रखकर आत्महत्या की धमकी देने लगा। आरोपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे दूर रहें अन्यथा वह सुसाइड कर लेगा। इतना कहकर आरोपी एक दो तीन गिनती करने लगा।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
आरोपी राशिन ने साथी दानिश को छोड़ने की शर्त पुलिस के सामने रख दी। वहीं मामले की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। किसी तरही आरोपी से तमंचा छीनकर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया और थाने ले गई।