फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला की हत्या के बाद मेरठ के युवक ने दी जान, आधे पन्ने के सुसाइड नोट में छिपा मौत का राज

Sat, 28 Oct 2023 10:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दिल्ली के जाफराबाद क्षेत्र में एक होटल में मेरठ के युवक ने शादीशुदा महिला की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। मौके से आधे पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Meerut Police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के जाफराबाद इलाके में स्थित एक ओयो होटल में शुक्रवार रात मेरठ के युवक ने शादीशुदा महिला की गला दबाकर हत्या कर खुदकुशी कर ली। बिस्तर से आधे पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और एक साथ जिंदगी खत्म करने का फैसला किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित ओयो होटल में कमरे का दरवाजा नहीं खोलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि सोहराब और आयशा दोनों शुक्रवार दोपहर एक बजे होटल आए थे।

यह भी पढ़ें: UPSSSC PET Exam: मेरठ में आज 56 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, 1.11 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन लोगों ने चार घंटे के लिए कमरा किराए पर लिया था। लेकिन अवधि पूरा होने पर जब दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो शाम 7:45 बजे होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। होटल के कर्मचारियों ने बीट के सिपाही को मौके पर बुलाया। सिपाही की मौजूदगी में कमरा खोला गया। 

सोहराब नायलॉन की रस्सी से छत के पंखे से लटका हुआ मिला, जबकि आयशा बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। उसकी गला घोंटने के निशान मिले। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिस्तर पर आधे पन्ने का हाथ से लिखा सुसाइड नोट मिला। 

पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। छानबीन के बाद मृतकों की पहचान मकान नंबर 46, वार्ड नंबर 26 काशी, मेरठ निवासी सोहराब (28) और मकान नंबर 114, सी-ब्लॉक, बसंत कुंज, गली नंबर 10, लोनी यूपी निवासी आयशा (27)  के रूप में हुई। आयशा मोहम्मद गुलफाम की पत्नी थी और उसका 9 साल का लड़का और 4 साल की लड़की है। मोहम्मद गुलफाम जिम में प्रोटीन सप्लीमेंट बेचता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें