फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में सराफा बाजार से 1.05 करोड़ का सोना लेकर कारीगर चंपत, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 15 Jan 2024 10:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में आभूषण बनाने वाले कारीगरों ने फिर से बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां दो सराफा कारीगर 1.05 करोड़ का सोना लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ थाने जाकर तहरीर दी।
विज्ञापन
लाखों रुपये का सोना लेकर कारीगर चंपत हुआ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सदर सराफा बाजार से एक बार फिर आभूषण बनाने वाले कारीगर दो सराफा कारोबारियों का 1.05 करोड़ का सोना लेकर फरार हो गए। सराफा कारोबारियों ने कारीगर पिता-पुत्र और उनके दो कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ितों ने मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ थाने जाकर तहरीर दी। एसपी सिटी ने एएसपी कैंट आदित्य बंसल को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन


मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि सदर सराफा बाजार में ढोलकी मोहल्ला निवासी मनोज वर्मा और सदर दाल मंडी निवासी विवेक जैन कमीशन पर आभूषण बनवाकर बेचते हैं। 9 जनवरी को विवेक जैन ने आभूषण बनवाने के लिए कारीगर महबूब निवासी गोवाटी थाना हरिपाल पश्चिम बंगाल को फोन किया। महबूब ने बताया कि वह अपने गांव आया हुआ है। उसकी गैरमौजूदगी में उसका पुत्र अमीन आभूषण बनाने का काम कर रहा है। सोना और ऑर्डर उसे दे दो।

विवेक जैन ने अमीन को करीब 80 लाख कीमत का 1600 ग्राम सोना और ऑर्डर अमीन को दे दिया। इसके अलावा मनोज वर्मा ने 10 जनवरी को करीब 25 लाख कीमत का 400 ग्राम सोना और आभूषण बनाने का ऑर्डर दिया था। अमीन ने दोनों को 16 जनवरी को आभूषण बनाकर देने का वादा किया था। आरोप है कि अमीन सोमवार सुबह ही अपने दो साथी राजा और हरविंद के साथ सारा सोना लेकर फरार हो गया।

सोना कारोबारियों ने आरोप लगाया कि अमीन ने अपने पिता के साथ मिलकर षडयंत्र रचा और सोना लेकर फरार हो गया। इसका पता चलने पर सराफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। महांमंत्री विजय आनंद अग्रवाल पीड़ित सराफा कारोबारियों के साथ थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को फोन पर घटना की जानकारी दी। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस की टीमों को फरार आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कारीगर ने सोना लूट की दी सूचना
सराफा कारोबारियों ने बताया कि सोमवार सुबह महबूब ने उन्हें फोन कर पुत्र से सोने की लूट की जानकारी दी। उसने बताया कि वह कोलकाता में है। पुत्र अमीन ने किसी के फोन से कॉल करके बताया कि उनके यहां अस्थाई रूप से रखे गए कर्मचारी राजा और हरविंद मारपीट कर उससे सोना लूटकर ले गए। उसका मोबाइल भी आरोपी ले गए। इसके बाद से उसकी पुत्र से कोई बात नहीं हो पाई।
 
आज एसएसपी से मिलेंगे सराफा कारोबारी
विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों के साथ एसएसपी रोहित सजवाण से मिलेगा। अभी तक सोना लेकर फरार होने की सभी घटनाओं के खुलासे की मांग की जाएगी।

बंगाली कारीगरों द्वारा सोना लेकर भागने की कई घटनाएं देहली गेट, कोतवाली, सदर बाजार, ब्रह्मपुरी और रेलवे रोड थाने में दर्ज हैं। जिन पर अभी तक कार्रवाई लंबित है। इसकी वजह से सोना लेकर फरार होने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे बाजार में वर्किंग कैपिटल कम हो जाती है। साथ ही जिस व्यक्ति का नुकसान होता है, वह बाजार छोड़ने के मजबूर हो जाता है। इन हालात में सराफा कारोबार लगातार प्रभावित हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें