दरअसल, मुठभेड़ में पकड़े गए सुपारी किलर से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमें पता चला है कि अन्नू बड़े स्तर पर हथियारों की सप्लाई करता है। उसके संपर्क में कई बड़े गिरोह हैं।
बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर शिवकुमार, एसआई अनिल ढाका और हेड कांस्टेबल अर्जुन की टीम ने दिल्ली में मुठभेड़ के दौरान मेरठ के सलमान गैंग के सुपारी किलर कामिल उर्फ नाहिद को गिरफ्तार किया था, उससे पूछताछ की जा रही है।