फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पंजाब में किसान आंदोलन का असर, दूसरे दिन भी प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन, सुपर और गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस

Sat, 25 Nov 2023 11:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते रेल संचालन दूसरे दिन भी प्रभावित रहा। सुपर और गोल्डन टेंपल को एक्सप्रेस रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
अमृतसर एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते दूसरे दिन भी रेल संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली से जालंधर के बीच चलने वाली जालंधर इंटरसिटी सुपर एक्सप्रेस शनिवार को भी रद्द रही, जबकि मुंबई सेंट्रल से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस अमृतसर दिल्ली के बीच रद्द कर दी गई।

विज्ञापन


इस ट्रेन को शनिवार को नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर ही रोक दिया गया। आगे अमृतसर तक ट्रेन का संचालन नहीं हुआ। वापसी में ट्रेन निजामुद्दीन से ही मुंबई सेंट्रल वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें: Weather News: दिन रात का तापमान बढ़ा, बदलेग मौसम, एक्यूआई घटा लेकिन प्रदूषण से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन को अमृतसर दिल्ली के बीच रद्द रखा गया। जिससे मेरठ के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। जिन यात्रियों का आरक्षित टिकट मेरठ से था, उन्हें यात्रा के लिए अन्य ट्रेनों से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचना पड़ा।

 उधर, पुरी से चलकर ऋषिकेश जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 8 घंटा देरी से मेरठ में पहुंची। लखनऊ में स्टेशन पर कार्य चलने के कारण नौचंदी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से साढे तीन घंटा देरी से मेरठ पहुंची। ट्रेनों के लेट होने और रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें