फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो साल की मासूम बेटी की हत्या कर पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी मौत की वजह

Wed, 26 Aug 2020 09:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • बेटी की हत्या कर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
  • फंदे से लटका मिला पिता, फर्श पर मृत मिली बेटी, थाना मंडी क्षेत्र में हुई घटना, सुसाइड नोट भी मिला, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
  • छह माह पूर्व हुई थी पत्नी की मौत, ससुराल वालों ने लगाया था हत्या का आरोप 
विज्ञापन
suicide news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना मंडी क्षेत्र में कंबोह कटहरा चौकी के पास झोटेवाला मोहल्ले में एक युवक ने दो वर्षीय बेटी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव फंदे से लटका मिला, जबकि बेटी का शव फर्श पर पड़ा था। मकान से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या का कारण ससुराल पक्ष से विवाद बताया है। 
विज्ञापन


कुम्हारों वाली गली में बुधवार सुबह करीब दस बजे एक मकान में शोएब (32) और उसकी दो वर्षीय बेटी सिदरा मृत हालत में मिले। शोएब का शव फंदे से लटका था तो सिदरा फर्श पर बिछे गद्दे पर मृत पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो कमरे से सुसाइड नोट भी मिला।

पुलिस ने बताया कि शोएब किराए के मकान में रहता था। करीब छह माह पूर्व उसकी पत्नी नाजिया की मौत हो गई थी। तब नाजिया पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया था कि शोएब ने ही उसे मरवाया है। अभी तक इस मामले की भी जांच पूरी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। शोएब की मां आसमा की ओर से ससुराल पक्ष के मुस्तकीम, रजिया और एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: आयुर्वेद क्लीनिक की आड़ में वन्य जीवों की तस्करी, टाइगर के नाखून समेत प्रतिबंधित चीजें बरामद

शोेएब के हाथ बंधे होने की रही चर्चा 
क्षेत्र के कुछ लोगों ने बताया कि शोएब रस्सी से लटका हुआ था और सिदरा नीचे मृत हालत में थे। उन्होंने दोनों के हाथ बंधे होने की भी बात कही। वहीं, कुछ लोगों ने शोएब के ही हाथ बंधे होने की बात बताई।

शोएब पक्ष के एक रिश्तेदार राशिद रसूल ने कहा कि ससुराल पक्ष से विवाद के कारण शोएब अकसर तनाव में रहता था। ससुराल वालों की वजह से घटना हुई है। शोएब को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। 

पुलिस कर रही जांच 
पुलिस भी यह जांच करने में लगी है कि शोएब और उसकी बेटी के हाथ बंधे थे या नहीं। एक तरफ सुसाइड नोट से यह पता चलता है कि शोएब ने आत्महत्या की, लेकिन यदि उसके हाथ बंधे तो इससे हत्या की तरफ इशारा होता है।
विज्ञापन

नाजिया से की थी लव मैरिज
पुलिस के मुताबिक जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें भी शोएब ने ससुराल पक्ष से तनाव होने का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने नाजिया से लव मैरिज की थी। मगर शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से उसे काफी परेशान किया गया।

नाजिया की मौत को लेकर भी उस पर आरोप लगाए और केस दर्ज कराया गया। इन्हीं हालात में ही वह अपनी और बच्ची की जीवनलीला समाप्त कर रहा है। 

अभी तक यही लग रहा है कि शोएब ने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट भी मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चलेगा। रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है कि शोएब ने आत्महत्या क्यों की। मृतक के हाथ बंधे होने की उन्हें जानकारी नहीं है। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें