पुलिस ने मौके से क्लीनिक संचालक डॉ निशांत गुप्ता पुत्र सुभाष निवासी मुरारी वाला कुआं को हिरासत में ले लिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि मौके से टाइगर के नाखून, हिरण के सींग, सांप के अंग सहित कई प्रतिबंधित चीजें बरामद की गई हैं। जिनका कहीं न कहीं तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था।
पुलिस ने निशांत गुप्ता को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मवर्त भारद्वाज द्वारा निशांत गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/