फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : मेरठ से सपा नेता गोपाल अग्रवाल समेत पश्चिमी यूपी के दस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, हलचल तेज

Sun, 05 Dec 2021 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोषठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे गोपाल अग्रवाल के भाजपा में जाने से पहले आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चाएं तेज थीं। हालांकि रविवार को उन्होंने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी के दस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव नजदीक आते ही विभिन्न पार्टियों में दल बदलने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। रविवार को पश्चिमी यूपी के दस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया। वहीं लंबे समय से मेरठ से सपा में शामिल रहे सपा नेता गोपाल अग्रवाल रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। लखनउ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


पहले आप में जाने की थी चर्चा
समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोषठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे गोपाल अग्रवाल के भाजपा में जाने से पहले आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चाएं तेज थीं। हालांकि रविवार को उन्होंने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

 यह भी पढ़ें : मेरठ में हादसा : लिसाड़ी रोड पर तेजाब तेजाब की केन फटने से स्कूल के छात्रों समेत 15 लोग झुलसे
विज्ञापन


गोपाल अग्रवाल सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं, हालांकि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद से उन्हें पार्टी से अलग थलग सा कर दिया गया था। राजनितिक जानकारों का कहना है कि अब सपा रालोद के गठबंधन के बाद गोपाल अग्रवाल के भाजपा में जाने की पीछे यह भी वजह हो सकती है।
विज्ञापन

 
मेरठ के गोपाल अग्रवाल के अलावा भाजपा में शामिल होने वाले नौ अन्य लोग भी हैं। जिनमें तीन अनुसूचित वर्ग, दो अन्य पिछड़ा वर्ग, दो त्यागी, दो ब्राह्मण एक ठाकुर व एक वैश्य चेहरा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें