फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: चीनी मिलों के सहारे नाराज चल रहे किसानों को साधने की जुगत, पीएम मोदी ने इशारों में कही ये बात

Mon, 03 Jan 2022 12:12 PM IST
Dimple Sirohi राजदीप जाखड़, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

प्रधानमंत्री मोदी जब भी पश्चिमी यूपी के जाट बहुल क्षेत्र में जनसभा करने आए, तो उन्होंने चौधरी चरण सिंह को किसी न किसी रूप में याद करके किसानों की भावनाओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
Pm Modi Rally - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानून, गन्ना मूल्य और भुगतान आदि को लेकर नाराज चल रहे पश्चिमी यूपी के किसानों को साधने के लिए अपने संबोधन में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नूरपुर मढैया ने चौधरी चरण सिंह के रूप में देश को एक विजनरी नेतृत्व दिया। मैं इस प्रेरणा स्थली को वंदन करता हूं, मेरठ क्षेत्र के लोगों का अभिनंदन करता हूं। 

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि किसानों के लिए जितना काम उनकी सरकार कर रही है, पहले की सरकारों ने नहीं किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से नए साल के पहले ही दिन यूपी के लाखों किसानों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इसका बहुत बड़ा लाभ क्षेत्र के छोटे किसानों को हो रहा है। जो पहले सरकार में थे, उन्होंने आपको गन्ने का मूल्य किस्तों में तरसा-तरसाकर दिया। 

योगी सरकार में जितना गन्ना भुगतान किया गया है, उतना पिछली दोनों सरकारों के कार्यकाल में नहीं किया गया। पहले की सरकारों में चीनी मिलें बेची जा रही थीं, जबकि योगी सरकार में मिलों की क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। बीते साढ़े चार साल में मिलों में तैयार करीब 12 हजार करोड़ रुपये का एथनॉल पेट्रो कंपनियों द्वारा यूपी से खरीदा जा चुका है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक रैली: 43 मिनट का रहा पीएम मोदी का भाषण, प्रधानमंत्री ने 15 बार वंदे मातरम् के उद्घोष से भरा जोश

विज्ञापन

मेरठ, सहारनपुर मंडल में नहीं बेची गई कोई मिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने चीनी मिलों को बेचा था, लेकिन योगी सरकार क्षमता विस्तार कर रही है। लेकिन जहां तक मेरठ और सहारनपुर मंडल की बात है तो यहां की कोई मिल नहीं बेची गई। बल्कि मेरठ जनपद की उत्तर प्रदेश चीनी निगम लिमिटेड मोहिउद्दीनपुर मिल बसपा सरकार में बिकते हुए बची थी। यह मिल बंद थी, जिसे सपा की अखिलेश सरकार ने चालू करा दिया था। बाद में योगी सरकार ने मिल की क्षमता वृद्धि करा दी थी।

जब भी आए मोदी, चौधरी चरण सिंह को किया याद
प्रधानमंत्री मोदी जब भी पश्चिमी यूपी के जाट बहुल क्षेत्र में जनसभा करने आए, तो उन्होंने चौधरी चरण सिंह को किसी न किसी रूप में याद करके किसानों की भावनाओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश की है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी मोदी ने अपनी जनसभाओं में प्रदेेश में सरकार बनने पर सभी जनपदों में चौधरी चरण सिंह किसान कल्याण कोष की स्थापना करने का वादा किया था, जिसका उपयोग किसानों की भलाई के लिए किया जाना था।

हालांकि पांच साल में इस कोष की स्थापना नहीं हो सकी है। वर्ष 2014 में भी मेरठ में हुई चुनावी रैली में उन्होंने चौधरी चरण सिंह और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का नाम लेकर उनकी कर्मस्थली को नमन करके किसानों को अपने पक्ष में लामबंद करने में सफलता प्राप्त की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें