उप मुख्यमंत्री की गंगोह में जनसभा आज
वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज गंगोह में चुनावी जंनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि उप मुख्यमंत्री हेलिकाप्टर से बीएसएम स्कूल से वह कार से कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना होंगे। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ऊन बाईपास भट्टा पर कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इसके बाद 11 बजे संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शांमली में आज उप मुख्यमंत्री और जयंत चौधरी
शामली जिले में आज दो बड़े नेता मंच से चुनावी हुंकार भरेंगे। ये नेता मतदाताओं की नब्ज टटोलने के साथ ही प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामली के झिंझाना स्थित राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
आज चंद्रशेखर आजाद हस्तिनापुर में
रविवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद हस्तिनापुर पहुंचेंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति बनाने के उद्देश्य से वह आजाद समाज पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और हस्तिनापुर विधानसभा सीट के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
देवबंद में आज मतदाताओं को साधेंगे ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस इत्तेदाहुल मुस्लिमीन के प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार को देवबंद में मतदाताओं को साधने पहुंचेंगे। मदनी परिवार के सदस्य को पार्टी प्रत्याशी बनाकर मुस्लिम कार्ड खेलने वाले ओवैसी जनसभा में कौन से नया दांव खेलेंगे। इस पर सभी की नजर रहेगी।
एआइएमआइएम के मुखिया असद्दुदीन ओवैसी रविवार को देवबंद में जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। पार्टी प्रत्याशी हाफिज उमेर मदनी ने बताया कि उनके कार्यक्रम के लिए सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के समीप सभास्थल बनाया गया है। उसी के बराबर में हेलीपैड भी तैयार किया गया है। शनिवार को सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी व इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा सभास्थल का मुआयना करने पहुंचे। दो दिन पूर्व मेरठ के समीप असदुद्दीन ओवैसी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क है।