मेरठ में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में मंगलवार को ही पैरामिलट्री फोर्स लगा दी गई। खासतौर पर संवेदनशील सरधना, सिवालखास, किठौर व हस्तिनापुर सीट पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया गया है।
मेरठ में 10 फरवरी यानी कल पहले चरण में मतदान होना है। चुनाव में पुलिस मुस्तैद है। संवेदनशील बूथों पर पैरामिलट्री फोर्स तैनात कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने सातों विधानसभा सीटों के संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर लिया है। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। आईजी प्रवीण कुमार के अनुसार सरधना, हस्तिनापुर और शहर विधानसभा सीट पर अधिक नजर रखी जाएगी। वहीं, 10 फरवरी को मतदान होने तक होटलों में रुकने वाले बाहरी लोगों की भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के कार्यालय और थानों की पुलिस फोर्स की मतदान बूथों पर ड्यूटी लगा दी है। अधिकारियों ने शहर और देहात में भ्रमण करना शुरू कर दिया है।
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में मंगलवार को ही पैरामिलट्री फोर्स लगा दी गई। खासतौर पर संवेदनशील सरधना, सिवालखास, किठौर व हस्तिनापुर सीट पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया गया है।
मंगलवार को अधिकांश होटलों में विशेष चेकिंग अभियान चलेगा। यदि किसी होटल में कोई बाहरी व्यक्ति रुका हुआ है तो उससे होटल खाली कराया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मतदान बूथ वाले दिन 10 फरवरी तक किसी भी होटल में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं रोका जाएगा।
बुधवार को सभी पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएगी। आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पहरा रहेगा। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस मुस्तैद हो गई है। अधिकारियों लगातार बूथों पर जाकर स्थिति का जायजा लेते रहेंगे।