रालोद ने शनिवार को अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी है। रालोद के पूर्व विधायक राजपाल बालियान को बुढ़ाना से टिकट दिया गया है। चौधरी नरेश टिकैत ने सिसौली भवन में उन्हें सिंबल दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना से रालोद के प्रत्याशी बनाए गए राजपाल बालियान को ससौली के किसान भवन में शनिवार को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सिंबल दिया। इस दौरान रालोद के मीरापुर से प्रत्याशी चंदन चौहान और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
बता दें कि टिकट की घोषणा के बाद सिसौली में जश्न का माहौल है। राजपाल बालियान भाकियू के पुराने कार्यकर्ता भी रहे हैं। 1996 में भारतीय किसान कामगार पार्टी से पहली बार खतौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे। उधर, शामली के थाना भवन से अशरफ अली को रालोद प्रत्याशी बनाया गया है।