फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: मेरठ में हुई चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक, 50 फीसदी बूथों पर होगी वेबकास्टिंग, महिलाओं के लिए बनेंगे अलग केंद्र

Tue, 14 Dec 2021 02:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। 50 फीसदी बूथों पर वेबकास्टिंग कराने के निर्देश दिए हैं, जबकि कुछ जिलों में महिलाओं के लिए अलग केंद्र भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
मेरठ में चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक हुई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त डॉ. चंद्र भूषण कुमार ने मेरठ में कमिश्नरी सभागार में निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की। मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 14 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए पांच घंटे चली बैठक में मतदाता सूची, मतदान केंद्र और अति संवेदनशील केंद्रों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। 50 फीसदी बूथ पर वेबकास्टिंग कराने के निर्देश दिए। मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में महिलाओं के लिए कुछ अलग बूथ भी होंगे, जिन पर सारा स्टाफ महिलाकर्मियों का होगा। 

विज्ञापन


उप निर्वाचन आयुक्त डॉ. चंद्र भूषण ने कि कहा कि वोटर लिस्ट का सही, पारदर्शी होना अत्यंत आवश्यक है। कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। सी-विजिल ऐप का प्रचार-प्रसार कराएं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि फार्म 6, 7 व 8 की सुपर चेकिंग आवश्यक रूप से करें। ईवीएम व वीवीपैट के संबंध में मतदाताओं को जागरूक करें। निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 डबल वैक्सीनेटेड हों। सभी मतदान कार्मिकों के लिए फेस मास्क, सर्जिकल ग्लव्स, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था कराई जाए। कोविड प्रोटोकाल का पालन न होने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करें। 

आयुक्त मेरठ मंडल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान कार्मिकों को सभी अन्य आवश्यक वस्तुएं जैसे साबुन, तेल, बाल्टी, मच्छर भगाने की कॉइल आदि उपलब्ध कराई जाएगी। उनके नाश्ते व भोजन की अच्छी व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी मेरठ के. बालाजी ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2022 को किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र. अजय कुमार शुक्ला, निदेशक व्यय भारत निर्वाचन आयोग पंकज श्रीवास्तव, सचिव अश्वनी कुमार, अनुसचिव प्रफुल्ल, पुलिस महानिरीक्षक अपराध उप्र. डॉ. संजीव गुप्ता, पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह, पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, आयुक्त मेरठ मंडल सुरेंद्र सिंह, आयुक्त मुरादाबाद मंडल आंजनेय कुमार सिंह, आयुक्त सहारनपुर मंडल डॉ. लोकेश एम., डीआईजी सहारनपुर व सभी जिलों के डीएम-एसएसपी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

विज्ञापन

70 वर्षों में भारत निर्वाचन आयोग ने कराए 375 विधानसभा चुनाव 
उप निर्वाचन आयुक्त डॉ. चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 70 वर्षों में करीब 17 लोकसभा, 375 विधानसभा, उप चुनाव, एमएलसी के चुनाव कराए हैं। 27 अगस्त 1947 को पहली वोटर लिस्ट बनाने का निर्णय लिया गया था। 

आपराधिक इतिहास वाले प्रत्याशियों को देना होगा सी-7 फार्म 
उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि जिस प्रत्याशी का आपराधिक रिकॉर्ड है, उनकी पार्टी को प्रारूप-सी-7 भरकर देना होगा। यह बताना होगा उन्होंने इस प्रकार का प्रत्याशी क्यों चुना। 

विकलांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं व 80 साल के ज्यादा के मतदाताओं के लिए आयोग द्वारा पोस्टल बैलेट की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। वह चाहें तो मतदान केंद्र पर आकर भी वोट डाल सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

मेरठ मंडल में 1.16 करोड़ मतदाता 
आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ मंडल में 13299 मतदेय स्थल हैं। इनमें मेरठ जिले में 2947, गाजियाबाद में 3353, गौतमबुद्धनगर में 1754, बुलंदशहर में 3070, बागपत में 1047, हापुड़ में 1128 मतदेय स्थल हैं। मेरठ मंडल में 4944 मतदान केंद्र हैं। मेरठ में 1171, गाजियाबाद में 728, गौतमबुद्धनगर में 552, बुलंदशहर में 1515, बागपत में 522 व हापुड़ में 456 हैं। बताया कि 7 दिसंबर 2021 तक मेरठ मंडल में 11665133 मतदाता हैं, जिनमें 6382493 पुरुष और 5281931 महिलाएं और 709 अन्य हैं। इनमें मेरठ में 2567515 मतदाता हैं, जिनमें 1401104 पुरुष, 1166205 महिलाएं व 206 अन्य हैं। गाजियाबाद मेें 1612752 पुरुष, 1265026 महिलाएं व 169 अन्य है। गौतमबुद्धनगर में 879302 पुरुष, 698420 महिलाएं व 96 अन्य हैं। बुलंदशहर में 1370238 पुरुष, 1215990 महिलाएं व 131 अन्य हैं। बागपत में 522193 पुरुष, 426470 महिलाएं व 44 अन्य हैं। हापुड़ में 596904 पुरुष, 509820 महिलाएं व 63 अन्य हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें