फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मेरठ में भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर पथराव, कई गाड़ियों के शीशे टूटे

Mon, 24 Jan 2022 09:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह का मुल्हेड़ा मंडल के गांवो में जनसम्पर्क कर रहे थे। देर शाम करीब साढ़े छह बजे उनका काफिला छुर गांव में पहुंचा तो पथराव हो गया। कुछ युवकों ने काफिले के आगे आकर नारेबाजी की और पथराव कर दिया। इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ की सिवालखास विधानसभा के गांव छुर में भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह के काफिले पर सोमवार शाम पथराव हो गया। कुछ युवकों ने काफिले के आगे आकर नारेबाजी की और पथराव कर दिया। इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। मनिंदर पाल सिंह किसी तरह वहां से निकले। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह का मुल्हेड़ा मंडल के गांवो में जनसम्पर्क कर रहे थे। देर शाम करीब साढ़े छह बजे उनका काफिला छुर गांव में पहुंचा। जैसे ही काफिला गांव में पहुंचा तो वहां पहले से ही  दूसरी पार्टी के झंडे लिए खडे़ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। 

गाड़ी के आगे आकर विरोध जताया और उन्हें वापस जाने के लिए कहा। उनका काफिला आगे बढ़ा तो अचानक पथराव शुरू हो गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। पथराव में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। सूचना मिलते ही पुलिस में भी हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


आनन-फानन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले हंगामा कर रहे लोग वहां से हट गए थे। इसके अलावा मनिंदरपाल सिंह का काफिला भी वहां से गुजर चुका था। जब इस बारे में थाना प्रभारी लक्ष्मण वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह के काफिले पर कुछ लोगों ने पथराव किया था। 

जिससे कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। पथराव करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक मनिंदरपाल सिंह की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। जोभी तहरीर आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें