उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का आज एलान हो गया है। यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे। खास बात यह है कि पश्चिमी यूपी से ही चुनाव की शुरुआत होगी। चुनाव आयोग ने शनिवार को दोपहर 3:30 बजे प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव की तारीखों व अन्य संबंधित प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है। आइए आपको बताते हैं कि पश्चिमी यूपी के इन छह जिलों में कब-कब वोटिंग होगी।
वहीं चुनाव की तारीखों का एलान होते ही प्रचार संबंधित होर्डिंग्स प्रशासन द्वारा उतरवाने शुरू हो गए है। वहीं मेरठ से पहली तस्वीर आई, जहां पर चुनाव प्रचार संबंधित होर्डिंग्स हटने शुरू हो गए।
बता दें कि 14 जनवरी से चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो जाएंगे। 15 जनवरी तक पदयात्रा, रोड शो और रैली इन सभी पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है। उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा।
इन चार जिलों में 10 फरवरी को पहले चरण में होगी वोटिंग
मेरठ की वर्तमान स्थिति
मेरठ शहर - रफीक अंसारी(सपा)
मेरठ कैंट - सत्यप्रकाश अग्रवाल(भाजपा)
मेरठ दक्षिण - सोमेंद्र तोमर( भाजपा)
सरधना- संगीत सोम( भाजपा)
किठौर- सत्यवीर त्यागी(भाजपा)
सिवालखास- जितेंद्र सतवई(भाजपा)
हस्तिनापुर- दिनेश खटीक(भाजपा)
शामली की इन तीन सीटों पर 10 फरवरी को होगी वोटिंग
कैराना
थानाभवन
शामली
मुजफ्फरनगर की इन छह सीटों पर 10 फरवरी को होगी वोटिंग
बुढ़ाना
चरथावल
पुरकाजी
मुजफ्फरनगर
खतौली
मीरापुर
बागपत की इन तीन सीटों पर 10 फरवरी को होगी वोटिंग
छपरौली
बड़ौत
बागपत
इन दो जिलों में 14 फरवरी को दूसरे चरण में होगी वोटिंग
बिजनौर की इन आठ सीटों पर 14 फरवरी को होगी वोटिंग
विधानसभा कुल वोटर पुरुष महिलाएं थर्ड जेंडर बढ़े वोट कटे वोट
नजीबाबाद 346059 183551 162487 21 17581 6837
नगीना 346035 183358 162665 12 12588 7534
अफजलगढ़ 357862 190201 167647 14 12223 7833
धामपुर 301426 160141 141262 23 12462 4840
नहटौर 302635 160429 142198 08 10712 6172
बिजनौर 389356 203978 185366 12 14766 7971
चांदपुर 324656 172415 152213 28 10533 5273
नूरपुर 2690448 171131 151273 15 9842 5331
कुल 2690448 1404165 1237230 133 100707 51791
नोट : आंकड़े निर्वाचन कार्यालय से लिए गए हैं।
सहारनपुर की इन पांच सीटों पर 14 फरवरी को होगी वोटिंग
बेहट
नकुड़
सहारनपुर नगर
सहारनपुर
देवबंद