2007 के प्रत्याशी
किठौर बिजेंद्र गुर्जर गुर्जर
शहर विनय कुराली वैश्य
मेरठ कैंट सुनील वाधवा पंजाबी
खरखौदा लखीराम नागर गुर्जर
सिवालखास विनोद हरित एससी
हस्तिनापुर योगेश वर्मा, एससी
सरधना चंद्रवीर सिंह, जाट
2022 में इस तरह दिए टिकट
किठौर केपी मावी, गुर्जर
शहर हाजी दिलशाद शौकत, मुस्लिम
दक्षिण दिलशाद अली मुस्लिम
सिवालखास नन्हे प्रधान, मुस्लिम
सरधना संजीव धामा, जाट
हस्तिनापुर संजीव जाटव एससी
मेरठ कैंट अमित शर्मा ब्राह्मण
प्रत्याशियों की घोषणा में पिछड़ी कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी घोषित करने में जिले में सबसे पीछे है। नामांकन के लिए महज चार दिन बचे हैं, इसके बावजूद पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। हस्तिनापुर से पार्टी ने अभिनेत्री व मॉडल अर्चना गौतम और किठौर से बबीता गुर्जर को मैदान में उतारा है।
वहीं, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला कैंट सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह लगातार फेसबुक के माध्यम से अपने समर्थकों से तैयारी करने का संदेश दे रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी का जो निर्देश होगा, उसे माना जाएगा। कहा कि मंगलवार सुबह तक कांग्रेस की सूची आ जाएगी।
भाजपा के विरोध पर दो दिन बाद लेंगे फैसला
संयुक्त पंजाबी समाज जो रविवार तक टिकट न मिलने पर भाजपा का विरोध कर रहा था, वह सोमवार को कुछ हद तक बैकफुट पर आ गया। संयुक्त पंजाबी संघ की आपात बैठक सम्राट पैलेस कॉलोनी में हुई। प्रवक्ता विकास गिरधर ने बताया कि प्रेस वार्ता दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। 19 जनवरी को संयुक्त पंजाबी संघ के पदाधिकारियों के साथ शीर्ष नेतृत्व की बैठक होगी। उसके बाद ही संगठन अपना निर्णय सुनाएगा।