फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! मेरठ में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां ने थाने में दी तहरीर, पुलिस ने मामले की जानकारी से किया इनकार

Wed, 12 May 2021 09:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यूपी के मेरठ शहर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। महिला ने बताया कि वह 29 मार्च को अपने मायके बागपत के एक गांव में गई थी। उसकी पांच वर्षीय बेटी घर पर थी, इसी बीच पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


बताया गया कि बच्ची तभी से गुमशुम रहती थी। बच्ची ने दो दिन पूर्व ही घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने आरोपी युवक से इस बारे में पूछताछ की तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। उधर, थानाध्यक्ष समर बहादुर ने इस मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

मर्डर : शामली में पत्नी की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद भी की जान देने की कोशिश
विज्ञापन


गिड़गिड़ाता रहा बेटा... नहीं मिला इलाज, ऑक्सीजन की कमी से बुजुर्ग ने स्ट्रेचर पर तोड़ दिया दम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें