फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भावुक अपील से रहें सावधान, बीमारी के नाम पर ठगे जा रहे लोग, सामने आए कई मामले, रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 25 May 2021 06:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कोरोना महामारी के दौर में बीमारी के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है। मेरठ में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। आपको ठगी से बचना है तो इस तरह की भावुक अपील से सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
साइबर क्राइम(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौर में कुछ साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। उनकी ओर से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर या एकाउंट हैक करके बीमारी के नाम पर भावुक अपील की जा रही हैं और लोगों से मदद के नाम पर पैसा ऐंठा जा रहा है। इसलिए किसी को भी ऑनलाइन भुगतान करने से पहले ऐसे व्यक्ति के बारे में सही पड़ताल कर लें। तभी कोई कदम उठाएं। भावुक अपील कर इस तरह ठगी करने के मामले साइबर सेल के पास आ रहे हैं। अब इनकी जांच कराई जा रही है। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि किसी अनजान व्यक्ति के एकाउंट पर यकीन न करें और न ही अज्ञात नंबर की काल रिसीव करें।

विज्ञापन


सोशल साइट्स पर साइबर अपराधी फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मैसेंजर पर मैसेज भेजता है। कोई अपनों को बीमार बताकर भावुक होकर पैसे मांग रहा है या फिर अकाउंट नंबर की डिटेल लेकर ठगी कर रहा है। इतना ही नहीं ठगी के लिए कई लोग तो अस्पताल में भर्ती मरीज को अपना बताकर फोटो तक दोस्तों को भेज कर पैसे की मांग कर रहे हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि लोगों के साथ ठगी हो रही और उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। 

कोरोना काल में साइबर सेल के ऑफिस तक शिकायत पहुंचना भी मुश्किल है। ऑफिस के मुख्य गेट पर ताला लगा है। साइबर सेल के प्रभारी राघवेंद्र कुमार का कहना है कि रोजाना 10-12 शिकायतें आ रही है। इनका निस्तारण करने के लिए साइबर एक्सपर्ट काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


केस - 1
गंगानगर सी- ब्लॉक निवासी हरेंद्र सिंह के अकाउंट से 20 हजार रुपए कटे हैं। जिसकी शिकायत साइबर सेल पर की गई। फर्जी फेसबुक आईडी के द्वारा मामा को बीमार बताकर पैसे मांगे गए थे।
केस - 2
कंकरखेड़ा के ड्रीम सिटी निवासी अनिल कुमार से 10 हजार अकाउंट से लिए। बताया गया कि उनका एक रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है, जिन्हें पैसे की जरूरत है। 
केस - 3 
शास्त्री नगर एल ब्लॉक निवासी अनीता सिंह के अकाउंट से 30 हजार गायब हो गए है। अनीता ने बताया कि उसके चाचा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी से मैसेज आया था जिसके चलते उन्होंने अकाउंट में पैसे डाल दिए। 
विज्ञापन


इन बातों का जरूर रखें ध्यान
- भावुक अपील वाले संदेशों पर अलर्ट हो जाएं
- देखें कि एकाउंट असली है या फिर फर्जी
- यदि किसी परिचित के नाम से पैसे मांगे जा रहे हैं तो उससे फोन पर भी संपर्क जरूर करें
- बीमारी के नाम पर पैसे की मांग के लिए अनजान लोगों की कॉल रिसीव न करें
- किसी भी तरह का संदेह होने पर साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस को सूचित करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें