मुजफ्फरनगर में जानसठ थाना क्षेत्र के गांव तिसंग से रविवार से लापता राजमिस्त्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह राजपुर के जंगल में युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ शकील अहमद के मुताबिक, राजमिस्त्री की पत्नी के गांव के फैक्टरी मालिक से अनैतिक संबंध थे। फैक्टरी मालिक ने ही गांव के दो युवकों को सवा लाख रुपए की फिरौती देकर हत्या कराई है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक सहित तीनों हत्यारोंपियो को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर ही शव बरामद हुआ है।
जानसठ कोतवाली के गांव तिसंग निवासी राहुल (35 वर्ष) पुत्र सीताराम राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी गांव निवासी राजकमल की गेंद बनाने की फैक्टरी में काम करती है। रविवार की सुबह नौ बजे गांव निवासी सौरभ ने फोन करके राहुल को जानसठ मिलने के लिए बुलाया था। राहुल बाइक से जानसठ के लिए निकला था। तभी से राहुल लापता हो गया था। रविवार को शाम तक भी राहुल घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसको तलाश करना शुरू किया। लेकिन वह कही नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने रात में शक के आधार पर गांव निवासी फैक्टरी मालिक राजकमल, सौरभ व अंकित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार की सुबह राहुल का शव गांव राजपुर के जंगल में एक किसान की ट्यूबवेल से बरामद कर लिया।
यह भी पढ़ें: यूपी: सीमेंट व्यापारी की अस्पताल में मौत, बदमाशों ने मारी थी गोली, सीएम योगी ने दिए कार्रवाई के सख्त निर्देश
सीओ शकील अहमद ने बताया कि फैक्टरी मालिक के राहुल की पत्नी से अनैतिक संबंध थे। जिसका राहुल विरोध करता था। इसी कारण उसकी हत्या कर दी। हत्यारोपी सौरभ ने खुलासा किया कि फैक्टरी मालिक ने राहुल की हत्या करने के लिए सवा लाख रुपए देने को कहा था। रविवार को राहुल को हत्या करने के इरादे से फोन करके जानसठ बुलाया। जानसठ में सौरभ व अंकित ने राहुल को शराब पिलाई। इसके बाद दोनों उसको राजपुर के जंगल में ट्यूबवेल पर ले गए। रात में ट्यूबवेल पर राहुल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। राहुल की हत्या को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
सीओ शकील अहमद का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/