इस दौरान मोबाइल से कपिल की मारपीट की क्लिप भी बना ली गई थी, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। मारपीट की क्लिप वायरल होने के बाद से ही कपिल बेहद तनाव में था। पीड़ित परिजनों के अनुसार मारपीट की क्लिप वायरल होने की आत्मग्लानि में ही युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कपिल के तेहरे भाई विकास निवासी खामपुर छपार ने तहरीर देते हुए मारपीट व क्लिप वायरल करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा छेड़छाड़ के आरोप में मारपीट की गई थी।
इसके बाद किसी ने उसका वीडियो भी वायरल कर दिया था। परिजन आत्मग्लानि के चलते कपिल द्वारा आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जाएगी और यदि ऐसा कुछ भी सामने आता है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/