खुफिया विभाग की टीम ने भी कोतवाली पहुंचकर मौलाना से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। आरोपी मौला कुरेशिया की स्थित मस्जिद का इमाम भी है। इसके अलावा वह जमीयत उलमा ए हिंद में भी पदाधिकारी है।
थानाभवन में भी सामने आया था ऐसा मामला
एक महीना पहले कस्बा जलालाबाद में रहने वाले मोहम्मद रफी ने भी फर्जी दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। मामले की जांच होने पर उसका खुलासा हुआ था, जिसके बाद मोहम्मद रफी के खिलाफ थानाभवन थानेे में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रफी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
वहीं, इस मामले को लेकर गहनता से जांच होने पर पता चला था कि मोहम्मद रफी के पासपोर्ट आवेदन पर थाने के मुंशी (सिपाही) फैय्याज ने उपनिरीक्षक आज्ञाराम के फर्जी हस्ताक्षर किए थे और मुहर लगाई थी। आरोपी सिपाही के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/