बागपत में बालैनी क्षेत्र के नवादा गांव में विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला के पिता ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक सीमा हाथरस की रहने वाली थी।
विज्ञापन
वहीं मृतक महिला के पिता रामबीर ने बताया कि छह साल पहले नवादा गांव के सुमित से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। मंगलवार रात उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बालैनी थाने में दामाद सुमित और उसकी मां संतोष देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें