फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: गन्ने के खेत में मिली महिला की लाश, मिट चुकी चेहरे की पहचान, इस हालत में देख सन्न रह गए लोग, जांच शुरू

Thu, 07 Sep 2023 06:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Murder Case : गन्ने के खेत में महिला की लाश मिली है। बताया गया कि लाश पुरानी है, जिस वजह से उसके चेहरे की पहचान भी मिट चुकी है। उधर, इस हालत में देखकर लोग भी सन्न रह गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सरधना क्षेत्र के बपारसी गांव के जंगल में महिला की हत्या करने के बाद शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने शव देखा तो मामले की जानकारी हुई। वहीं, सरधना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। शव आठ-दस दिन पुराना होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

मेरठ-करनाल हाईवे पर बपारसी गांव निवासी धर्मवीर के खेत में बुधवार को मजदूर गन्ने के खेत में काम करने गए थे। खेत में घुसे तो दुर्गंध आ रही थी। मजदूरों ने भीतर जाकर देखा तो एक महिला का गली अवस्था में शव पड़ा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद सरधना और सरूरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

फॉरेंसिक व सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस मानकर चल रही है कि महिला की कहीं और हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया गया हो ताकि उसकी पहचान न हो पाए। पुलिस आसपास के थानों में महिलाओं की गुमशुदगी के मामले भी दिखवा रही है।

सीओ सरधना शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शव करीब आठ-दस दिन पुराना है, ऐसे में उसकी हालत खराब हो गई है। चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की टीम को भी लगाया है। पुलिस का मानना है कि महिला दूसरे जनपद की भी हो सकती है, हत्यारोपी ने पहचान न हो इसलिए शव को यहां लाकर फेंक दिया हो। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: जी 20 शिखर सम्मेलन: आज शाम से दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री, ट्रेनें रद्द, असुविधा में डायल करें ये नंबर

विज्ञापन

महिला का शव आठ से दस दिन पुराना है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि हत्या करने के बाद शव को यहां पर लाकर फेंक दिया गया हो। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात

यह भी पढ़ें: 
Meerut Crime Report: भीड़ से घिरते ही तीसरी मंजिल से कूदा चोर, टूटे पैर, लोहियानगर थाने में पहला मुकदमा दर्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें