मेरठ जनपद के जानी में सिवालखास-जखेड़ा मार्ग पर बदमाशों ने दूध कारोबारी सोनू उर्फ बादल (35) की एलानिया हत्या कर दी। बुधवार सुबह परिजनों ने प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हत्या की आशंका जताते हुए 10 लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने इनमें से छह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।