सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) 12 और 13 अगस्त को उत्तर प्रदेश के आठ शहरों में आयोजित की जाएगी।
इस बार यूपी कैटेट कराने की जिम्मेदारी सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मोदीपुरम को दी गई है। विवि के कुलसचिव डॉ. बीआर सिंह ने बताया कि परीक्षा मेरठ, बनारस, कानपुर, अयोध्या, आगरा, बरेली, लखनऊ, बांदा आदि जिलों में 28 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस बार दो नए केंद्र बनाए गए हैं। करीब 18 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 12 अगस्त को परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक एक पाली में और 13 अगस्त को नौ बजे से 12 बजे तक और तीन से पांच बजे तक दो पालियो में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। मेरठ में शोभित विवि, बाईपास स्थित दा आर्यन पब्लिक स्कूल, रुड़की रोड स्थित कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजुकेशन को केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा में इन दिशा-निर्देशों का होगा पालन
छात्र: हाफ शर्ट स्लीपर में आएंगे
छात्राएं: बिना बटन का टॉप और स्लीपर में आएंगी
एक वैद्य पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर-आईडी या पासपोर्ट दो फोटो कलर