मेरठ से सटे मवाना में मंगलवार को कुछ असामाजिक तत्तवों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। यहां बहसूमा क्षेत्र के गांव शाहपुर बटावली माग पर नहर पटरी स्थित शिव मंदिर में कुछ अराजक तत्वों ने शिवलिंग और शिव मूर्तियों को खंडित कर दिया। बताया गया कि नंदी बैल की मूर्ति को भी आरोपी उखाड़कर ले गए। जानकारी लगने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे और घटना पर रोष जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नई शिव प्रतिमा और नंदी बैल की मूर्ति को स्थापित कराया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।