क्षेत्रीय बोर्ड सचिव राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन ने बताया कि वह छात्रों को स्थिति से अवगत कर चुके हैं। लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए थे। शासन को समस्या से अवगत कराने के आश्वासन पर धरना खत्म कराया।
मेरठ में बोर्ड परीक्षा में बिना अंक के प्रोन्नत (पास) किए गए छात्रों ने शनिवार को यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। छात्र कार्यालय के बाहर बैठकर ही धरना देने लगे और जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस फोर्स मौके पर बुलानी पड़ी। वहीं अधिकारियों द्वारा शासन को समस्या से अवगत कराने के आश्वासन के बाद ही छात्रों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन
छात्रों का आरोप था कि वे न ही कहीं प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं और न ही अपना रिजल्ट किसी को बता सकते हैं। ऐसे पास होने का क्या फायदा, जब तक उनकी समस्या का हल नहीं होगा, वे धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।
छात्रों को बार-बार दोबारा आवेदन कर बोर्ड परीक्षा में शामिल करने को कहा गया, लेकिन वे नहीं माने। छात्रों का कहना था कि वह जब एक या दो विषयों में ही फेल हैं तो पूरी परीक्षा क्यों दिलाई जा रही है। हंगामा कर रहे छात्र बोर्ड कार्यालय के सामने धरना देकर बैठ गए। उन्हें समझाने के लिए पुलिस भी बुलानी पड़ी।