फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : महिला ने एसपी कार्यालय पर पहुंचकर किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

Sat, 28 Aug 2021 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बताया गया कि गांव में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दबंग पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे हैं, वहीं इस मामले में पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने इसे लेकर अपनी जान को खतरा बताया है। शनिवार को परेशान होकर पीड़ित परिवार की महिला एसपी कार्यालय पहुंची और आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार सुबह एक महिला ने एसपी कार्यालय पर पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने अपने ऊपर केरोसिन ऑयल डालकर खुद को जलाने का प्रयास किया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला के हाथ से मिट्टी के तेल की बोतल छीनी। वहीं, अधिकारियों ने महिला की बात सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर साढ़े ग्यारह बजे बिनौली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला केरोसिन की बोतल लेकर एसपी कार्यलक पर पहुंच गई। यहां महिला ने खुद पर केरोसिन उंडेलकर आत्मदाह का प्रयास किया।

घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग मौके पर दौड़े और महिला के हाथ से बोतल छीनी। वहीं पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को समझाबुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


बताया गया कि गांव में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दबंग पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे हैं, वहीं इस मामले में पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने इसे लेकर अपनी जान को खतरा बताया है। शनिवार को परेशान होकर पीड़ित परिवार की महिला एसपी कार्यालय पहुंची और आत्मदाह का प्रयास किया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने महिला की बात सुनकर उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें