फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: उम्मीद से ज्यादा अंक मिले तो यकीन नहीं कर पाया छात्र, हुआ बेहोश, पहुंच गया अस्पताल

Sun, 21 Apr 2024 10:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का शनिवार को रिजल्ट जारी कर दिया गया। मेरठ निवासी एक छात्र ने यूपी बोर्ड की कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम देखा तो वह बेहोश हो गया। बताया गया कि छात्र को उम्मीद से ज्यादा नंबर मिले तो वह यकीन नहीं कर पाया।
विज्ञापन
बेहोश हुआ छात्र अंशुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीपुरम निवासी एक छात्र ने यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम देखा तो वह बेहोश हो गया। परिजनों ने छात्र को पल्लवपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार छात्र अंशुल उम्मीद से अधिक अंक आने की खुशी के कारण बेहोश हुआ है।

विज्ञापन


पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में शिव नगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह डाकघर में संविदा पर पोस्टमैन की नौकरी करते हैं। उनके बेटे अंशुल कुमार ने महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज शिवनगर से दसवीं की परीक्षा दी थी। शनिवार को अंशुल घर पर ही लैपटाॅप पर परीक्षा परिणाम देख रहा था।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: अनजान व्यक्ति के घर में घुसकर युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम में अंशुल को 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। परीक्षा परिणाम देख अंशुल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उम्मीद से अधिक अंक प्राप्त होने पर वह बेहोश हो गया। मां गीता रानी और पिता सुनील ने अंशुल को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खुशी के माहौल में छात्र की तबीयत बिगड़ने पर परिजन चिंतित भी हो गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें