निरंतर पढ़ाई, सेल्फ स्टडी और यूट्यूब पर टॉपिक संबंधी वीडियो देखकर प्रत्येक सब्जेक्ट पर पकड़ बनाई। ज्यादा से ज्यादा खुद के बनाये नोट्स का रिवीजन करके 12वीं कक्षा में यह मुकाम हासिल किया है। यह कहना है मेरठ जिले के बारहवीं कक्षा के टॉपर राजीव का।
मवाना रोड मसूरी गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र राजीव ने जनता इंटर कॉलेज बना के बारहवीं कक्षा के छात्र के रूप में जिला टॉप किया है। बहन-भाई में सबसे बड़े राजीव के मुताबिक, उन्होंने 2021 में दसवी कक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। 12वीं कक्षा में उन्होंने पीसीएम लिया और रेगुलर स्कूल की क्लास की।