फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th 12th Result: पश्चिमी यूपी को हाथ लगी निराशा, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में ये बने टॉपर, देखें लिस्ट

Tue, 25 Apr 2023 03:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज जारी कर दिया गया। निकाय चुनाव के चलते परिणाम जल्दी घोषित करने का निर्णय लिया गया। हालांकि इस बार पश्चिमी यूपी से टॉपर नहीं निकला लेकिन मेरठ के चार परीक्षार्थी यूपी टॉप टेन में शामिल हैं। आगे पढ़ें कौन रहे जिला टॉपर्स 
विज्ञापन
खुशी से झूमती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज दोपहर 1:30 बजे परिणाम जारी कर दिया गया। मेरठ जिले में कुल 85,765 हजार छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। जिनमें हाईस्कूल के 43,401 हजार छात्र व इंटरमीडिएट के 42,364 हजार छात्र परीक्षा थे। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


इन्होंने मारी बाजी 
इस बार घोषित किए गए रिजल्ट में हाईस्कूल में कुल पंजीकृत छात्र 1316487 में से पास हुए। वहीं उच्च माध्यमिक की परीक्षा में 2,76,9258 बच्चों ने पंजीकरण किया था। हाईस्कूल में 89.78 प्रतिशत परिणाम रहा। इसमें बालक 86.64 प्रतिशत और बालिका 93.34 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ फिर से बाजी मार गईं। वहीं इंटरमीडिएट में 75.52 प्रतिशत रिजल्ट बालकों का और 69.54 बालिकाओं का लगभग 83 प्रतिशत रहा है।

विज्ञापन

मेरठ से इंटरमीडिएट के चार छात्र-छात्रा यूपी टॉप टेन में शामिल
मेरठ के चार छात्र-छात्रा हैं, जिन्होंने यूपी टॉप टेन में जगह बनाई है। केआर जनता इंटर कॉलेज के छात्र अनुभव शर्मा 481/500 अंकों के साथ यूपी में सातवें स्थान पर हैं। जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी के इंटरमीडिएट के छात्र राजीव 480/500 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। मवाना स्थित रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज की छात्रा अलीशा को नौंवा स्थान मिला है। वहीं मेरठ के एक और छात्र चेतन सागर भी टॉप टेन में शामिल हुए हैं।

एसएमएस के जरिये भी देख सकते हैं रिजल्ट
UP Board Result 2023 जारी होते ही अक्सर यूपीएमएसपी की वेबसाइट क्रैश हो जाती है। ऐसे में यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले 58 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी परेशान होते रहते हैं।अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट  My Result Plus के जरिये आप SMS पर भी रिजल्ट पा सकते हैं।
-छात्र सबसे पहले अमर उजाला परिणाम वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
-ऊपर की पट्टी में "यूपी बोर्ड" पर क्लिक करें।
-वहां उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज करें।
-"सबमिट करें" पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा।
-यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट जारी होते ही आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगा।

मुजफ्फरनगर में हाईस्कूल में अविका और इंटर में शिवम पाल ने किया जिला टॉप

यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा में मुजफ्फरनगर के भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा अविका कौशिक ने 95.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। गोमती कन्या इंटर कॉलेज जानसठ की  आयुषी सिंह ने 95.33 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और किसान मजदूर इंटर कॉलेज जसोई के अर्जुन जांगिड़ ने 95.17 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
 
यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र शिवम पाल ने 94.80 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। इसी स्कूल के अमन पाल ने 94.60 प्रतिशत और दयानंद इंटर कॉलेज बुढ़ाना के संदीप पाल ने 94.60 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर की कामिनी चौहान ने 93.40 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।

बिजनौर में शीतल कुमार बने हाईस्कूल के टॉपर

रिजल्ट के बाद सेल्फी लेती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सरस्वती विद्या मंदिर अफजलगढ़ के हाईस्कूल के छात्र शीतल कुमार 580/600 अंकों के साथ जिला टॉपर बने हैं। उनका परीक्षा परिणाम 96.67 प्रतिशत रहा है।

बागपत में हाईस्कूल में जानवी और इंटरमीडिएट में अर्जुन चौधरी बने जिला टॉपर

बागपत जनपद में हाईस्कूल में जनता वैदिक इंटर कालेज अग्रवाल मंडी टटीरी की जानवी और इंटरमीडिएट में श्रीराम इंटर काॅलेज बड़ौत का अरुण चौधरी जिला टॉपर बना है।

हाईस्कूल की परीक्षा में वैदिक कन्या इंटर कालेज की जानवी ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नेताजी सुभाष चंद बोस इंटर कालेज तवेलागढ़ी का अर्पित कुमार दूसरे और हौशियारी देवी गल्र्स इंटर कालेज रठौड़ा गुरंवंशी जिले में तीसरे स्थान पर रही है।

इंटरमीएिट में श्रीराम इंटर कालेज बड़ौत के अर्जुन चौधरी ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी विद्यालय के उमंग वशिष्ठ दूसरे और इंटरमीडिएट कालेज सरुरपुर खेडकी के आर्यंश भारद्वाज जिले में तीसरे स्थान पर रहे हैं।  

शामली में हाई स्कूल में कार्तिक, इंटरमीडिएट में अदीति जिला टॉपर 

शामली हाई स्कूल टॉपर कार्तिक - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित हो गया है। शामली में हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र कार्तिक ने 96.50 फीसदी अंक और इंटरमीडिएट में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्रा अदीति ने 96.20 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया है।

हाईस्कूल में टॉप 3 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र है। टॉन 10 में जिले के 31 छात्र-छात्रा हैं। इंटर के टॉप 10 में पांच छात्रा और पांच छात्र हैं। टॉप 10 की सूची में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्रा छाए हुए हैं।

बिजनौर में इन्होंने किया जिला टॉप

यूपी बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में बिजनौर जनपद में हाई स्कूल में शीतल में 96, 67 प्रतिशत तथा इंटर में इशिका राजपूत ने 96, 40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर का ताज पहना। 

परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में सुबह से ही उत्साह था। परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम जानने के लिए स्कूलों में पहुंचे वही कुछ परीक्षार्थियों ने घर पर भी मोबाइल इंटरनेट के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देखा।

घोषित परिणाम में शीतल 96.67 सरस्वती विद्या मंदिर अफजलगढ़ टॉपर रही। खुशी गुप्ता ने 96.33 प्रतिशत मूर्तिदेवी कन्या इंटर कॉलेज नजीबाबाद दूसरे स्थान पर रही। परव कुमार 96.33 आरआर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज धामपुर दूसरे स्थान पर रही। सृष्टि गुप्ता 95.67 सरस्वती विद्या मंदिर अफजलगढ़ तीसरा स्थान पाया।
 
विज्ञापन

मेरठ में ये रहे कक्षा दसवीं और बारहवीं के टॉपर

मेरठ के छात्रों ने प्रदेश स्तर पर टॉप - 10 में जगह बनाई है। जिसमें इंटरमिडिएट के तीन छात्रों ने प्रदेश स्तर पर टॉप 10 में जगह बनाई है। जिसमें केआर जनता इंटर कॉलेज सरूरपुर के अनुभव शर्मा 500 में 48 अंक प्राप्त कर 96.20 प्रतिशत के साथ प्रदेश में सातवां और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी के छात्र राजीव ने इंटरमिडिएट में 500 में से 480 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत के साथ प्रदेश में आठवां और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज मवाना की छात्रा अलीशा ने 500 में से 479 अंक प्राप्त कर 95.80 प्रतिशत के साथ प्रदेश में नौवां और जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।

हालांकि हाईस्कूल में जिले के किसी छात्र ने प्रदेश टॉप -10 में जगह नहीं बनाई है। वहीं एसडीएचटी इंटर कॉलेज गंगानगर के हाईस्कूल छात्र शिवम कुमार सागर ने 600 में से 578 अंक प्राप्त कर 96.33 प्रतिशत के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं माछरा के सीएचपीएन कॉलेज के  शिवम शर्मा ने 600 में से 576 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि घाट स्थित ओम प्रकाश वर्मा इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र निखिल ने 600 में से 574 अंक प्राप्त कर 95.67 अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। जिले में कुल हाईस्कूल का परिणाम इंटरमिडिएट का 81.38 प्रतिशत और हाईस्कूल में 92.21 प्रतिशत रहा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव कमलेश कुमार ने बताया पांच परिक्षेत्र में मेरठ  क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय हाईस्कूल में 91.11 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है। जबकि इंटरमिडिएट में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय 77.06 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें