फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: गृहमंत्री अमित शाह की बागपत में रैली आज, स्मृति भी करेंगी जनसभा

Sun, 06 Feb 2022 08:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

अब चमरावल रोड पर डिग्री कॉलेज के मैदान में होगी जनसभा। दोघट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी जनसभा करेंगी।
 
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आज चमरावल रोड पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान पर जनसभा होगी। पाबला में सुरक्षा व्यवस्था के कारण जनसभा को निरस्त कर दिया गया है। अब अमित शाह डिग्री कॉलेज के मैदान से गरजेंगे। इसके लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर दी है। इसके अलावा दोघट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जनसभा करेंगी।

विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। यहां प्रचार के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, कृष्णपाल गुर्जर अभी तक पहुंच चुके है। अब रविवार को गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम रखा गया है, जो सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। वह भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा के लिए जनसंपर्क भी कर सकते है। 

हालांकि यह जनसभा पहले पाबला गांव में होनी थी, जहां हैलीपेड भी बन चुका था। मगर, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वहां कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। इसलिए अब पुलिस लाइन में करीब दस बजे अमित शाह का हैलीकॉप्टर उतरेगा और वहां से गाड़ी से वह सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान तक पहुंचेंगे। इनके अलावा दोघट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी जनसभा में पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें