क्या कहते हैं पूरे प्रदेश के आंकड़े
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 2022 में सड़क हादसों की संख्या 36875 थी। इन हादसों में 24109 लोगों की जान गई थी। वहीं, 2021 में हादसों की संख्या 33711 थी जिसमें 21792 लोगों की जान गई थी।
डीजीपी की ओर से जारी किए गए हैं निर्देश
उत्तर प्रदेश के डीजीपी विजय कुमार की ओर से जिलों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ठंड के मौसम में घने कोहरे और कम दृश्यता होने के कारण हादसे होते हैं। हादसों की संख्या और हादसों में मरने वालों की संख्या में कमी लाए जाने के लिए सभी जिलों में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किए जाएं। वाहन चालकों और आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए।
अभियान के दौरान हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने, ड्रंक एंड ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग, रेड लाइट जंपिंग, दोपहिया पर हेलमेट व मोबाइल फोन लगाने, चारपहिया पर सीटबेल्ट लगाने व गलत दिशा में वाहन चलाना, वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेन्सर, हूटर सायरन, प्रेशर हॉर्न व काली फिल्म का प्रयोग करने के संबंध में शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: छह फर्जी फर्मों का पर्दाफाश, पकड़ी गई 14 करोड़ की हेराफेरी, जीएसटी की जांच में ऐसे उजागर हुआ पूरा खेल