फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ी राहत: मेरठ में शहर और देहात के ये 25 इलाके हुए अनलॉक, डीएम ने लिया निर्णय

Wed, 22 Jul 2020 10:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अनलॉक मेरठ - फोटो : amar ujala meerut
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शहर व देहात के 25 इलाके मंगलवार को अनलॉक कर दिए गए। सील हटाकर उन्हें ग्रीन जोन में शामिल किया गया। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर इन इलाकों को अनलॉक किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि जिन इलाकों को अनलॉक किया गया है। उनमें लल्लापुरा, नई बस्ती, कृष्णा नगर, रजबन छोटा बाजार, कासमपुर, जयभीमनगर, जागृति विहार, कालियगढी, शिवशक्ति विहार, विक्टोरिया गार्डन, तेज विहार, काजीपुर, शिवकुंज, पंजाबीपुरा, दीप विहार खड़ोली, शास्त्री की कोठी के पास ब्रह्मपुरी, माधवपुरम, नगला बट्टू, जैदी फार्म, मंजूर नगर, पूर्वा फैयाज अली, केसरगंज, दुर्गा बाड़ी, सेंट चार्ल्स कॉलेज सरधना, जे ब्लॉक हस्तिनापुर, मोहल्ला मुन्नालाल मवाना, गांव मालीपुर, नई बस्ती माछरा, कैली, मोहिउद्दीनपुर हैं।

मेरठ में कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि मंगलवार को संक्रमण की रफ्तार में काफी कमी आई। मेरठ जिले में मंगलवार को कोरोना के 36 मरीज मिले, वहीं दो की मौत हो गई। फिलहाल मंगलवार को मिले संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलाना साद के सहारनपुर आने की चर्चा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट, पुलिस अनजान
विज्ञापन


उधर, सहारनपुर में मंगलवार को 13 नए कोरोना संक्रमित मिले। सहारनपुर जनपद में कुल पाॅजिटिव केसों की संख्या 653 है। इनमें सक्रिय पाॅजिटिव केसों की संख्या 117 है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत हो चुकी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें