फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना साद के सहारनपुर आने की चर्चा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट, पुलिस अनजान

Wed, 22 Jul 2020 01:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • - सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट, मौलाना साद ने कराई जनाजे की नमाज 
  • - मदरसा मजाहिर उलूम के प्रबंधक मौलाना सलमान के दामाद हैं मौलाना साद 
विज्ञापन
maulana saad - फोटो : youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में मदरसा मजाहिर उलूम के प्रबंधक मौलाना सलमान का इंतकाल होने पर सोमवार देर रात तब्लीगी जमात के अमीर मौलाना साद परिवार के साथ सहारनपुर पहुंचे, यह चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल रही। एक अधिवक्ता ने तो फेसबुक पर पोस्ट भी डाली कि मौलाना साद ने जनाजे की नमाज अदा कराई थी। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौलाना साद के सहारनपुर आने की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन


मौलाना सलमान का इंतकाल सोमवार अपराह्न करीब चार बजे हुआ था। देर रात करीब साढ़े दस बजे जनाजे की नमाज अदा की गई। मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा फैली कि जनाजे की नमाज तब्लीगी जमात के अमीर मौलाना साद ने अदा कराई।

अधिवक्ता इंतखाब आजाद ने तो फेसबुक पर यह पोस्ट भी डाली कि मौलाना सलमान का इंतकाल होने पर जनाजे की नमाज तब्लीगी जमात के अमीर मौलाना साद ने अदा कराई। यदि सोशल मीडिया की पोस्ट पर भरोसा किया जाए तो, बड़ा सवाल उठता है कि स्थानीय पुलिस को इसका पता कैसे नहीं चल पाया, जबकि मौलाना सलमान का इंतकाल होने के बाद उनके घर के आसपास पुलिस भी तैनात थी। ताकि भीड़ इकट्ठा न होने पाए।
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया जा रहा था। दरअसल, कोरोना संक्रमण के शुुरुआती दौर में तब्लीगी जमात के अमीर मौलाना साद सुर्खियों में आए थे। उनके खिलाफ दिल्ली में केस भी दर्ज हुआ था। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट वायरल हो रही है, उन्हें मालूम नहीं और ना ही मौलाना साद के सहारनपुर आने की जानकारी है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें