फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रसोई पर भी यूक्रेन-रूस युद्ध का असर: दाल-चावल और चीनी पर महंगाई की मार, खाद्य तेलों में भी उबाल

Fri, 04 Mar 2022 01:58 PM IST
Dimple Sirohi आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूक्रेन और रूस के बीच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाजार अस्थिर होने के कारण  भारत में सभी खाद्य तेलों के साथ दलहन और तिलहन में भी तेजी आ गई है। 
विज्ञापन
दालें व सरसो तेल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का असर खुदरा बाजार में भी दिखने लगा है। यूक्रेन से प्रतिवर्ष 3 लाख टन से अधिक खाद्य तेल भारत में आयात होते हैं। एफएमसीजी कंपनियों ने कच्चे माल की कीमतों में उछाल का हवाला देते हुए रेट में इजाफा कर दिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही घी, चावल, दाल सभी के रेट में 10 से 25 प्रति किलो की तेजी हो गई है। यह हाल तब है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डीजल-पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हो गया है। आने वाले  समय में इसका असर भारत में भी पड़ सकता है। 

भारत में 60 से 65 फीसदी खाद्य तेल का आयात विभिन्न देशों से किया जाता है। शहर में सोयाबीन, रिफाइंड और सरसो के तेल की पांच प्रमुख कंपनी उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न प्रदेशों में पैक्ड तेल की सप्लाई करती हैं। 
विज्ञापन


सदर तेल एवं रिफाइंड थोक व्यापारी व्यापारी मुकेश अग्रवाल ने बताया अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाजार अस्थिर होने के कारण  भारत में सभी खाद्य तेलों के साथ दलहन और तिलहन में भी तेजी आ गई है। 
 
यह भी पढ़ें:  
मेरठ : शॉप्रिक्स मॉल में चिलर प्लांट की लाइन फटने से भगदड़, मच गई मची चीख-पुकार, अंधेरे में डर से सहम गए लोग, देखें तस्वीरें

विभिन्न खाद्य तेलों के भाव प्रति 15 किलो   (टिन) 
 तेल                पहले     अब
 सोयाबीन        2050    2500
 सूरजमुखी      2150     2550
 सरसों           2000     2400
 मूंगफली       2350     2600
 तिल          2100      2535    
 देसी घी           6000     7000
 रिफाइंड          2230     2670

ड्राई फ्रूट्स-मसाले प्रति किलो
 मुनक्का      450     550
 अंजीर      700      850
 जीरा     180     240

दाल, चना और बेसन के भाव प्रति क्विंटल
 दाल         पहले      अब
 अरहर दाल     108     120
 चना दाल     72      80
 मूंग छिलका     112     124
 बेसन     84     90
विज्ञापन

चावल के भाव प्रति क्विंटल
 चावल         पहले     अब
 बासमती 921    9500    10000
 मोगरा          3500     5500
 परमल      2500     2700

शैंपू, साबुन और चाय भी महंगी
 प्रोडक्ट     पहले    अब
 पतंजलि टूथपेस्ट             
 200 ग्राम      85      95        
 शैंपू 1 किलो     250    300
 चायपत्ती 1 किलो     450    510
 नहाने का साबुन 500             
 ग्राम का सेट     84    129
 कपड़े साबुन 800             
 ग्राम सेट     88    114
 बालों का तेल             
 200 एमएल     55    65  
 सैनेट्री नैपकिन     84     90
 क्रीम अस्सी ग्राम     145    161
नोट: वर्धमान ट्रेडर्स एवं सदर के थोक व्यापारियों से लिए गए रेट।   

नोट: भाव सदर मंडी में थोक एवं रिटेल व्यापारियों से लिए गए रिटेल के भाव। पहले भाव जनवरी माह के हैं और दूसरे 3 फरवरी के हैं। 

20 रुपये में अब सिर्फ चार गोल गप्पे, टिक्की का स्वाद भी हुआ महंगा
होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों के साथ ठेले पर गोल गप्पे, टिक्की, चाऊमीन विक्रेताओं ने खाद्य पदार्थों के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। होटल संचालकों की नई रेट लिस्ट छपने के लिए भेजी गई हैं। इसके साथ ही छोटे छोटे ठेली वालों ने भी रेट बढ़ा दिए हैं।  व्यवसायिक गैस सिलिंडर के रेट 13 माह में 662 रुपये बढ़ गए हैं। अब 19 किलो के सिलिंडर की कीमत 2003.50 रुपये हो गई है। 

सदर और बेगमपुल पर विभिन्न दुकानों पर 20 रुपये में 6 गोल गप्पे मिलते थे। 20 रुपये में 4 गोल गप्पे दिए जा रहे हैं। टिक्की का रेट 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया गया है। दही भल्ले का रेट 50 रुपये बढ़ाकर 60 रुपये हो गया है। होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि गैस सिलिंडर के साथ घी, मसाले, बेसन, दलहन, तिलहन सभी के रेट में इजाफा हो गया है। ठेली वालों से लेकर रेस्टूरेंट और होटल संचालक सभी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें