देर रात हिंदू संगठन का कंकरखेड़ा थाने पर हंगामा
भाजपा नेताओं को पीटने के मामले में देर रात हिंदू संगठन ने कंकरखेड़ा थाने में हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस के सामने ही भाजपा नेताओं को पीटा गया और वह तमाशबीन बनकर देखती रही। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
भाजपा नेताओं पर हमले की जानकारी लगने पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर, हिंदू युवा वाहिनी, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता गुरुवार की रात कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। हिंदू संगठन ने हंगामा किया और मारपीट करने वाले दूसरे समुदाय के लोगों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर व दूसरे समुदाय के परिवार में कब्रिस्तान में शव दफनाने के विवाद की जानकारी लगने पर कंकरखेड़ा पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने लोगों को समझाया, इसके बावजूद शव को दफनाने पर हंगामा किया गया।
यह भी पढ़ें: हैवानियत की हदें पार: 72 साल का शिक्षक ही बना हैवान, स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर भाजपा नेताओं को शिकायत करनी थी वह थाने आकर करते। पुलिस की यह बात सुनकर हिंदू संगठन भड़क गया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। एसपी सिटी ने लोगों ने उनको समझाया और कार्रवाई करने का भरोसा दिया। देर रात हिंदू संगठन ने दूसरे पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी। हिंदू जागरण मंच अध्यक्ष सचिन सिरोही का कहना कि पुलिस के इशारे पर हमला हुआ है। पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की।